बदायूं, फरवरी 6 -- बिल्सी। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत अंबियापुर के स्कूली बच्चों के लिए विशेष एक्सपोज़र विज़िट का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत ब्लॉक के विभिन्न उच्च प्राथमिक विद्यालयों से चयनित 100 छात्र-छात्राओं ने कृषि विज्ञान केंद्र उझानी का शैक्षणिक भ्रमण किया। भ्रमण दल को खंड शिक्षाधिकारी गौतम प्रकाश ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कृषि विज्ञान केंद्र पहुंचने पर विशेषज्ञों ने बच्चों को औषधीय पौधों की पहचान और उनके स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी। इसके साथ ही पॉली हाउस तकनीक के माध्यम से स्ट्रॉबेरी जैसी नकदी फसलों की उन्नत खेती की प्रक्रिया समझाई गई। बच्चों को मुर्गी पालन की आधुनिक विधियों और नवीन कृषि यंत्रों के बारे में भी विस्तार से बताया गया। इस भ्रमण के दौरान रमन सिंह, अमित कुमार गुप्ता, जयवीर सिंह, अगरपाल सिंह, शिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.