फिरोजाबाद, नवम्बर 11 -- फिरोजाबाद। नगर में स्कूली बच्चों ने रैली निकालकर आम लोगों को अपने कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया। इसके अलावा जागरूकता कार्यक्रम में कल्याणकारी योजनाओं की उपयोगी जानकारी दी गई। मंगलवार को नगर में विधिक सेवा दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव अतुल चौधरी के निर्देशान में परा विधिक स्वयं सेवक प्रीती वर्मा एवं प्रवीन कुमार शर्मा द्वारा रामनगर स्थित शिव मॉन्टेसरी स्कूल पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम एवं जन जागरुकता रैली का आयोजन किया। इसमें 13 दिसंबर को आयोजित होने जा रही राष्ट्रीय लोक अदालत एवं विधिक सेवाओं के प्रति आम नागरिकों को जागरूक किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, वन स्टॉप सेंटर आदि सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.