रिषिकेष, फरवरी 12 -- पीएमश्री हरित विद्यालय योजना के तहत पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय रायवाला के प्राथमिक विभाग के तीसरी, चौथी तथा पांचवी कक्षा के छात्र-छात्रों को हरिद्वार स्थित कृषि विज्ञान केंद्र धनौरी का भ्रमण कराया गया। इस दौरान उन्हें केंद्र में मुर्गी और गो पालन आदि की प्रक्रिया को करीब से देखने का मौका मिला। कृषि विज्ञान केंद्र में बोई जा रही फसलों का तौर-तरीका देखा। उन्होंने उर्वरकों एवं कीटनाशकों के प्रयोग के बारे में जाना। केंचुओं से बनाने वाली खाद के बारे में जाना और इसकी उपयोगिता को भी समझा। प्राचार्य रीता इंद्रजीत सिंगब ने बताया कि पीएमश्री योजना के तहत भ्रमण से बच्चे काफी उत्साहित हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...