बेगुसराय, मार्च 22 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। विश्वनाथ नगर स्थित भारत भारती स्कूल के बच्चों की ओर से शहर के विभिन्न मार्गों एवं राष्ट्रीय उच्च पथ पर आकर्षक झांकी निकाली गई। झांकी में सजी गाड़ियां एवं बच्चों के हाथों की तख्तियां बिहार का गौरवगान कर रही थी। झांकी के बाद विद्यालय परिसर में सभा की गई। वहां भाषण, लघु नाटिका, नृत्य,प्रहसन, वाद-विवाद का आयोजन किया गया। स्कूल के निदेशक राजेश कुमार ने बिहार का गौरवशाली इतिहास दोहराया। अपने वक्तव्य में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक- शिक्षिकाओं से बिहार का गौरवशाली इतिहास पुनः स्थापित करने के लिए पूरे मनोयोग से शिक्षा के आदान प्रदान की बात कही। इस अवसर पर संस्था से जुड़े पूर्व छात्र छात्राएं एवं कई अभिवावकगण मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.