संभल, दिसम्बर 7 -- कल्कि नगरी संभल में बालाजी ज्ञान ज्योति संस्थान, हल्लू सराय के छात्र-छात्राओं द्वारा आयोजित 24 कोसीय परिक्रमा का शैक्षिक भ्रमण उत्साह और ज्ञानवर्धक अनुभवों के साथ सम्पन्न हुआ। यह भ्रमण न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व का रहा, बल्कि बच्चों के लिए इतिहास, परंपराओं और स्थानीय धरोहरों को करीब से जानने का एक उत्कृष्ट अवसर भी बना। विद्यालय परिवार के साथ परिक्रमा समिति ने इस पूरे आयोजन को सुचारु रूप से संपन्न कराया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक दीपक शर्मा, प्रधानाचार्य विकास कुमार वर्मा, समस्त शिक्षक-स्टाफ तथा परिक्रमा समिति के अध्यक्ष राजकुमार शर्मा सहित रामकिशन ठकराल, सौरभ गुप्ता, अमित शुक्ला, राकेश, सुनीता यादव, नितिन गुप्ता, सरिता गुप्ता और अंकित अग्रवाल आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे। परिक्रमा स्थल पर विशेषज्ञों और शिक्...