उन्नाव, नवम्बर 30 -- बीघापुर। नगर पंचायत स्थित कमलापति इंटर कॉलेज में उन्नाव लालगंज हाईवे के वर्टिस इंफ्रास्ट्रक्चर के वरिष्ठ सुरक्षा प्रबंधक ने स्कूल में बच्चों को राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलने व सड़क सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। सुरक्षा प्रबंधक फिरोज खान ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग को जहां पर लिंक मार्ग जोड़ रहे हो ऐसे स्थल पर दाएं बाएं देखकर ही हाईवे पर चढ़े। किसी भी सूरत में दूरी बचाने के चक्कर में उल्टा साइड न चले न ही मार्ग पार करें। जहां पर गति सीमा के संकेतक लगे हो, उनका पालन करें। हेलमेट लगाकर ही दो पहिया वाहन चलाएं। चौपहिया वाहन में लगी सीट बेल्ट का प्रयोग करें। यू टर्न का प्रयोग करें। बच्चों को शिव विनायक सिंह भदौरिया, पंकज मौर्या सेफ्टी मैनेजर आनंद मोहन सिंह ने सड़क पर बने चिन्हों के बारे में बताया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रधाना...