पलामू, दिसम्बर 23 -- विश्रामपुर। रेहला के संत तुलसीदास महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की टीम ने सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम किया। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य कृष्ण कुमार चौबे की अध्यक्षता और एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी राकेश शुक्ला के संचालन में कार्यक्रम कर मायापुर के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय के विद्यार्थियों को स्वच्छता के बारे में जागरूक किया गया। विद्यार्थियों को बताया गया कि साफ-सफाई को अपनाकर कई बीमारी से बचा जा सकता है। प्रत्येक व्यक्ति को साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए। बच्चों को अपनी दिनचर्या को बेहतर बनाने के तकनीक भी सिखाए गए। राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक कामेश्वर राम, डॉ श्याम मिश्रा, डॉ सुनील यादव, रंजन दुबे, टीपी तिवारी, संजय पांडेय, दिलीप चौबे, सुनील कुमार देव, प्रकाश पांडेय, जितेंद...