सोनभद्र, फरवरी 6 -- सोनभद्र, संवाददाता। क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार की तरफ से शुक्रवार को थाना ओबरा क्षेत्र अंतर्गत स्थित सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल में छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव, यातायात नियमों के पालन तथा पुलिस सहायता से संबंधित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान सीओ ओबरा ने बच्चों को आपात स्थिति में डायल 112, महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए 1090 व 1091 तथा साइबर अपराध से जुड़ी शिकायतों के लिए 1930 हेल्पलाइन नंबर एवं पोर्टल के उपयोग की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी साझा करने से होने वाले नुकसान, सोशल मीडिया पर निजी जानकारी सुरक्षित रखने तथा संदिग्ध लिंक से दूर रहने के संबंध में भी बच्चों को सतर्क किया। इसके साथ ही यातायात नियमों के महत्व पर प्रकाश डा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.