गोपालगंज, जनवरी 29 -- गोपालगंज,नगर संवाददाता सीबीएसई पब्लिक स्कूल में गुरुवार को सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर यातायात नियमों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीटीओ शशि शेखरम ने गोल्डन ऑवर की महत्ता बताते हुए कहा कि दुर्घटना के बाद पहला एक घंटा बेहद अहम होता है। समय पर इलाज से कई जानें बचाई जा सकती हैं। विशेष अतिथि ट्रैफिक डीएसपी सोमेश मिश्रा ने कहा कि यातायात नियमों को जीवन में अपनाने से ही सड़क हादसों में कमी संभव है। इस मौके पर छात्रों ने झांकी, रंगोली, पोस्टर और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सड़क सुरक्षा का संदेश दिया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। विद्यालय के निदेशक जितेंद्र प्रसाद एवं प्रधानाचार्या पिंकी राय ने अतिथियों को सम्मानित किया। कार...