नैनीताल, फरवरी 7 -- नैनीताल, संवाददाता। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत नैनीताल पुलिस की ओर से मल्लीताल स्थित सीआरएसटी इंटर कॉलेज में शनिवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें स्कूली बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देश तथा एसपी डॉ. जगदीश चंद्रा के नेतृत्व में जिले भर में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को नैनीताल क्षेत्र में टीएसआई हरीश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में सीपीयू एवं यातायात पुलिस की टीम ने सीआरएसटी इंटर कॉलेज में यह कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने छात्रों को सड़क पार करते समय सावधानी बरतने, हेलमेट व सीट बेल्ट के उपयोग, यातायात संकेतों का पालन करने तथा सुरक्षित यातायात व्यवहार अपनाने के बारे में जानकारी दी। साथ ही ...