विकासनगर, दिसम्बर 29 -- सोमवार सुबह स्कूली बच्चों को स्कूल ला रही एक वैन सड़क पर अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे स्कूली बच्चे बाल-बाल बच गए। वैन में सवार बच्चों को हल्की चोटें आई है। एक प्राइवेट वैन सोमवार सुबह चीलियो से छात्रों को स्कूल ला रही थी। चीलियों के जंगल के पास अचानक वैन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। वैन के सड़क पर पलटते ही बच्चों में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर बच्चों को वैन से सुरक्षित बाहर निकाला। वैन में करीब आठ बच्चे सवार थे। हादसे में बच्चों को हल्की चोटें आई हुई है। हादसे के बाद अभिभावक भी मौके पर पहुंचे और अपने बच्चों को अपने साथ ले गए। मामले में किसी भी अभिभावक ने पुलिस को कोई शिकायत नहीं की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.