बदायूं, फरवरी 13 -- बिल्सी। नगर के इस्लामिया इंटर कॉलेज में सीएचसी द्वारा खसरा उन्मूलन अभियान के तहत स्कूली बच्चों का टीकाकरण किया गया। एएनएम सरोज द्वारा कक्षा एक से पांच तक के छात्र-छात्राओं को खसरे की वैक्सीन लगाई गई। प्रधानाचार्य अंबुज वार्ष्णेय ने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा सर्वोपरि है और इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किए जाते रहेंगे। इस मौके पर धर्मेंद्र कुमार श्रीवास्तव, कैलाश चंद्र सक्सेना, मोहित यादव, असफिया खान, राधा, शिवांगी सागर, खुशबू खान, मारिया राईन सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...