पिथौरागढ़, जनवरी 30 -- पिथौरागढ़। जनपद में पुलिस का 35वां सड़क सुरक्षा माह अभियान जारी है। गुरुवार को कनालीछीना के जीआईसी छड़नदेव में पुलिस टीम पहुंची। इस दौरान थानाध्यक्ष दिनेश चंद्र सिंह ने बच्चों को यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी। इधर गंगोलीहाट में भी थानाध्यक्ष हीरा सिंह डांगी के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान आमजन को यातायात नियमों का पालन करने को प्रेरित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...