पलामू, जनवरी 30 -- हैदरनगर। बाजार क्षेत्र के उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय हैदरनगर में वर्ग एक और दो के दो दर्जन स्बच्चों के बीच पोशाक, जूता, मोजा का वितरण किया गया। इस कार्य में शामिल उपमुखिया पवन कुमार ने कहा कि झारखंड सरकार सरकारी स्कूलों में हरसंभव सुविधा व संसाधनों की कमी दूर करने के प्रयास में लगी। इसमें अध्ययनरत बच्चों को पठन पाठन सामग्री सहित अन्य लाभ लगातार दिए जा रहे हैं। उनके अभिवावकों को भी अपने बच्चों को स्कूल से वापस घर पहुंचने पर उनकी शैक्षणिक गति की प्रगति जांच करनी चाहिए। मौके पर प्रभारी प्राचार्य अनूप कुमार सिंह सहित कई अन्य सहायक शिक्षक शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...