सोनभद्र, जनवरी 27 -- अनपरा,संवाददाता। ऊर्जांचल के स्कूलों में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मना। बच्चों को संविधान प्रदत्त मौलिक अधिकार-कर्तव्य की जानकारी दी गयी।सुबह बच्चों ने आकर्षक मार्चपास्ट निकाली और देशभक्ति से सराबोर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से अमर शहीदों का नमन किया। अनपरा सेंट फ्रांसिस स्कूल में फादर रॉबर्ट सुनील नोरोन्हा ने तिरंगा फहराकर सलामी दी। बच्चों ने आकर्षक मार्चपास्ट व सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मनमोह लिया। डीएवी अनपरा में मुख्य अतिथि उमेश पाण्डेय व विशिष्ट अतिथि इं जयनारायण गौतम ने झण्डा फहराया प्रधानाचार्य दीपा शरण ने कहा कि स्वतन्त्रता तभी संरक्षित रहेगी जब प्रत्येक देशवासीअपना कार्य ईमानदारी से करेंगे। डीएवी परासी में मुख्य अतिथि महाप्रबंधक ककरी परियोजना प्रदीप कुमार जाना ने ध्वज फहराया। विशिष्ट अतिथि हरिओम मिश...