बोकारो, नवम्बर 19 -- जैनामोड़, प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार बोकारो के निर्देशानुसार बुधवार को बालिका उच्च विद्यालय तांतरी में विद्यालय के प्राधानाध्यापक देवानन्द कुमार की मौजूदगी में कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। आयोजित जागरूकता शिविर में विधिक सहायता केंद्र जैना पीएलवी निलु कुमारी प्रियदर्शी, विधिक सहायता केंद्र तांतरी के पीएलवी सहदेव हांसदा ने संयुक्त रुप से कानूनी जानकारी दिये। पीएलवी निलु कुमारी प्रियदर्शी ने सड़क दुर्घटना में मिलने वाली मुआवजा राशी के बारे में वही सहदेव हांसदा ने प्राकृतिक आपदा के बारे में स्कूली बच्चो को बारे में विस्तृत जानकारी दिये। लालदेव केवट ने निःशुल्क मिलने वाली कानूनी सहायता के बारे में बताऐ। मौके पर शिक्षको में सपन कुमार बाउरी, मुरारी लाल महतो, प्रिंयका देव, रेणु भारती, दिनेश कुमार महतो, मम...