नैनीताल, जून 1 -- नैनीताल, संवाददाता। नगर पालिका एक से पांच जून तक विशेष सफाई अभियान चलाएगा। इसी क्रम में रविवार को 'स्वच्छ भारत - हरित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए पालिका की ओर से शपथ ग्रहण आयोजित किया। जिसमें भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय नैनीताल के छात्रों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का नेतृत्व पालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल ने किया। कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना है। 5 जून तक चलने वाले अभियान में पौधरोपण के साथ जन जागरूकता रैली और सफाई अभियान जैसी गतिविधियां कराई जाएंगी। यहां सफाई निरीक्षक सुनीत कुमार, हिमांशु चंद्रा, सभासद भगवत रावत, सैनिक स्कूल के प्रधानाचार्य बिशन सिंह मेहता, पीटीआई गोविंद बोरा, वरिष्ठ बास्केटबॉल खिलाड़ी भुवन सिंह बिष्ट, एडवोक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.