हरदोई, दिसम्बर 6 -- हरदोई, संवाददाता। यू.एस.ए. में रह रहे विशेषज्ञ अजय वासुदेवन ने न्यू सनबीम में विद्यार्थियों के साथ एक विशेष सभा की। उन्हें विभिन्न जानकारियां दीं। बस्तियों, शहरों तथा समूचे भौगोलिक क्षेत्र को सुंदर, सजीव, साफ सुथरा व दर्शनीय बनाने में किन किन बातों का ध्यान रखें, इस पर चर्चा की। स्वस्थ जीवनशैली व नागरिक बोध की परिचर्चा न्यू सन बीम के बच्चों से की। वासुदेवन ने कक्षा आठ के सिद्धांत, इशू, सुयश व कक्षा सात के अनुष्का व विनायक व अक्षत को बतौर टीम लीडर के तौर पर अपनी अपनी टीम तैयार कर अपने स्कूली बच्चों में अच्छे नागरिक बनने के गुणों का संचार तेजी से करने को प्रेरित किया। किस किस बच्चे से बात की इसका रिकॉर्ड रखने को कहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...