सीवान, सितम्बर 18 -- हसनपुरा, एक संवाददाता। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस यानी मंगलवार को हसनपुरा प्रखंड क्षेत्र में व्यापक स्तर पर एलबेंडाजोल की दवा खिलाई गई। ये दवाएं 6 से 19 वर्ष तक के बच्चों को स्कूलों में हेडमास्टर के नेतृत्व में, आंगनबाड़ी केंद्रों पर 1 से 6 वर्ष के बच्चों को सेविकाओं के नेतृत्व में तथा सामुदायिक स्थलों पर आशा कार्यकर्ताओं आदि द्वारा खिलाई गई। वहीं बताया गया इस अभियान का उद्देश्य बच्चों को पेट में पाए जाने वाले हानिकारक कृमियों से सुरक्षित करना है, जिससे उनकी शारीरिक और मानसिक वृद्धि प्रभावित न हो। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसनपुरा के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मनोज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए शिक्षा विभाग को 30,000 तथा बाल विकास परियोजना कार्यालय को 60,000 की मात्रा में द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.