पाकुड़, दिसम्बर 13 -- पाकुड़। प्रतिनिधि धनुषपुजा मध्य विद्यालय में शुक्रवार को करोगे योग तो रहोगे निरोग की शिक्षा दी गई। जहां बच्चों ने योग में रूचि दिखाते हुए क‌ई प्रकार के योगासन किया। योगाचार्य विष्णु देव प्रसाद ने बच्चों को मंडूकासन, गोमुखासन, कपालभाति, अनुलोम-विलोम जैसे योग सिखाये। उन्होंने बताया कि एक स्कूल में महीने में चार दिन योग का क्लास दिया जाता है। बच्चों को हर आसान से जुड़ी शारीरिक और मानसिक लाभ के विषय में विस्तार से जानकारी दी जाती है। कहा कि योग करने से शारीरिक और मानसिक फायदे होते हैं योग्य अभ्यास के दौरान बताया गया कि योग के विभिन्न आसनों से शरीर के अलग-अलग हिस्सों को फायदा पहुंचता है। योग से एकाग्रता और याददाश्त में सुधार, तनाव व चिंता में कमी, बेहतर शारीरिक मुद्रा, मजबूत मांसपेशियां, बेहतर नींद, और शैक्षणिक प्रदर्शन मे...