बक्सर, मई 24 -- युवा के लिए ---- डुमरांव, संवाद सूत्र। कोरानसराय स्थित उर्दू प्राथमिक विद्यालय में चक्रवाती तूफान व आंधी से होने वाले खतरे और बचाव के उपायों पर चेतना सत्र का आयोजन किया गया। शनिवार को छात्रों और शिक्षकों को चक्रवात और आंधी-तूफान से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गयी, जिससे वे प्राकृतिक आपदाओं के दौरान सुरक्षित रह सकें। शिक्षकों ने आंधी-तूफान के कारणों, खतरों और सावधानियों के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि आंधी-तूफान गरज, बिजली और तेज़ हवाओं के साथ आते हैं, जो कभी-कभी जान-माल की भारी क्षति का कारण बनते हैं। बचाव के उपायों पर चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि आंधी-तूफान के दौरान खुले स्थानों पर न रहें, ऊंचे पेड़ों और टावरों के नीचे खड़े होने से बचें, जल निकायों से दूर रहें और किसी मजबूत इमारत के अंदर शरण लें।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.