उत्तरकाशी, नवम्बर 25 -- सैंट एंड साइंटिस्ट दिल्ली की सामाजिक संस्था ने सीमांत ग्रामीण में स्थित आद्य शंकराचार्य शिक्षण संस्थान बाजौरिया उत्तरों में बच्चों की सुविधा के लिए 20 बेंच निशुल्क प्रदान की है। जबकि जल्द ही कंप्यूटर सेट और अन्य जरूरी सामग्री उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। जरूरत की सामग्री उपलब्ध होने पर विद्यालय के स्कूली बच्चों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने खुशी व्यक्त की है। विद्यालय के प्रधानाचार्य विजेंद्र रावत ने बताया कि दिल्ली की उक्त संस्था स्कूलों में शैक्षणिक कार्यों के संपादन के लिए अपना योगदान करती रहती है। बताया कि स्कूल में सुविधाएं मिलने से ग्रामीण क्षेत्र में ही बच्चों को बेहतर पढ़ाई का अवसर मिल रहा है, जिससे गांवों से बच्चों से शहर के स्कूलों की तरफ पलायन भी कम है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...