लोहरदगा, दिसम्बर 16 -- लोहरदगा, संवाददाता। आरएसबी फाउंडेशन के सहयोग से अन्नामृत फाउंडेशन, लोहरदगा द्वारा पीएम पोषण योजना के अंतर्गत स्कूल के बच्चों को मध्यान्ह भोजन के दौरान तिथि भोज के रूप में मडुआ (रागी) से निर्मित पौष्टिक केक का वितरण किया गया। बच्चों ने पहली बार मडुवा केक का स्वाद चखा। जिसे उन्होंने उत्साहपूर्वक पसंद किया। यह तिथि भोज राजकीय प्राथमिक विद्यालय, भदुआपारा, लोहरदगा में प्रधान शिक्षक शैलेंद्र सुमन की उपस्थिति में आयोजित किया गया। सुमन ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के पौष्टिक और नवाचारपूर्ण आहार बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण स्तर को सुदृढ़ करने में काफी सहायक है।इस दौरान अन्नामृत फाउंडेशन के महाप्रबंधक अनिल कुमार शर्मा ने कहा कि मोटे अनाज जैसे मडुवा को बच्चों के मध्यान्ह भोजन में शामिल करने से उनके पोषण स्तर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.