देवघर, जनवरी 6 -- करौं, प्रतिनिधि। रानी मंदाकिनी प्लस टू उच्च विद्यालय में प्रखंड के 134 विद्यालयों के सचिवों का मासिक गुरु गोष्ठी आयोजित की गई l जिसकी अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी विनोद कुमार तिवारी ने किया l मौके पर डहर एप, ई-विद्या वाहिनी, मध्याह्न भोजन, मासिक प्रतिवेदन, शिक्षकों के नियमित विद्यालय आने और जाने, ई-विद्या वाहिनी में छात्र एवं शिक्षकों का उपस्थिति दर्ज करने, विद्यालय में साफ सफाई, छात्र-छात्रा का अपार आईडी बनवाने, आधार कार्ड बनवाने सहित विभिन्न बिंदुओं पर बारी-बारी से चर्चा की गई l इस दौरान बीईईओ ने कहा कि प्रखंड का रिपोर्ट जिला में निम्न स्तर पर हो रहा है, जो बेहद खेद जनक बात है l विभाग द्वारा विद्यालयों को दिया जाने वाले काम समय पर नहीं किया जा रहा है l वैसे विद्यालयों को चिन्हित किया जा रहा है l उन विद्यालय...