पटना, फरवरी 11 -- राज्य के सरकारी स्कूलों के बच्चों का शैक्षणिक परिभ्रमण नहीं हो रहा है। शिक्षा विभाग ने जिलों को चेताया है कि स्कूली बच्चों को ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण स्थलों का परिभ्रमण कराने में कोताही पर कार्रवाई होगी। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव ने सभी जिलों के डीईओ से कहा है कि अभी मौसम ठीक है। बच्चों को परिभ्रमण कराना सुनिश्चित करें। ज्यादातर स्कूलों में बच्चों का परिभ्रमण 15 फरवरी तक कराने के लिए कहा गया है। चालू वित्तीय वर्ष में राज्य भर के लगभग 31 हजार स्कूलों के बच्चों को ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण स्थलों पर परिभ्रमण कराने के लिए 58 करोड़ के बजट का प्रावधान किया गया था, लेकिन अभी तक मात्र लगभग तीन करोड़ की राशि ही खर्च हो सकी है। पिछले दिनों समीक्षा में पाया गया है कि ज्यादातर जिलों में विद्यालय परिभ्रमण योजना की स्थिति बेहद खराब ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.