रांची, फरवरी 1 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। देश के स्कूली शिक्षा के पाठ्यक्रम में एआई जुड़ेगा। केंद्रीय बजट में इसका प्रस्ताव दिया गया है। अब केंद्र सरकार समेत सभी राज्य सरकारें अपने स्कूली पाठ्यक्रम में एआई को जोड़ेगी। शुरुआती क्लास में एक विषय के रूप में इसकी जानकारी बच्चों को दी जाएगी। इसके उपयोग और फायदे भी बच्चों को बताए जाएंगे। देश के 15000 माध्‍यमिक विद्यालय और 500 महाविद्यायलों में एनिमेशन, वीजुअल इफेक्‍ट, गेमिंग और कॉमिक (एवीजीसी) कंटेंट क्रिएटर प्रयोगशालाएं भारत की ऑरेंज इकोनॉमी को बढ़़ावा देंगी। केंद्रीय बजट में नौकरियों और कौशल जरूरतों पर एआई और उभरती तकनीकों के प्रभाव के मूल्‍यांकन के लिए एक उच्‍च स्‍तरीय शिक्षा से रोजगार और उद्यम स्‍टैंडिंग कमेटी का प्रस्‍ताव है। झारखंड में 35,454 सरकारी स्कूल हैं। इसमें प्राइमरी, मीडिल, हा...