देवघर, दिसम्बर 2 -- मधुपुर प्रतिनिधि मधुपुर थाना क्षेत्र के गड़िया पंचायत अंतर्गत भगवानपुर गांव निवासी 14 वर्षीय छात्र अमित कुमार यादव भटकते हुए मुंबई मंटुगा स्टेशन के पास डेविड स्कूल पहुंच गया है। घरवालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी है। गुमशुदा छात्र को वहां से लाने का प्रयास किया जा रहा है। बता दें कि छात्र अमित गत पांच दिनों से लापता है। लापता छात्र के पिता अरुण कुमार यादव ने मधुपुर थाना में आवेदन देकर पुत्र की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई थी। उसने पुलिस को बताया है कि उनका पुत्र अमित शनिवार सुबह करीब 9 बजे साइकिल से घर से निकला था, उसके बाद वापस लौटकर नहीं आया। उसकी काफी खोजबीन की गयी। सगे-संबंधी और उसके मित्र के यहां खोजबीन की लेकिन कहीं पता नहीं चला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...