गया, मार्च 13 -- गया के एक स्कूल में उर्दू प्रार्थना कराने के बाद स्कूल की महिला प्रिंसिपल पर ऐक्शन हुआ है। आरोप की स्कूल प्रिंसिपल शाहिबा खातून पर है कि उन्होंने स्कूल में छात्रों से उर्दू में प्रार्थना करवाया था। अब कुछ मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि प्रिंसिपल शाहिबा खातून का ट्रांसफर कर दिया गया है। कहा जा रहा है कि जिला शिक्षा पदाधिकारी ने शाहिबा खातून पर कार्रवाई की है। इस मामले में एक टीचर अजय प्रसाद का भी ट्रांसफर होने की बात मीडिया रिपोर्ट में कही जा रही है। कहा जा रहा है कि प्रिंसिपल ने जब उर्दू प्रार्थना करवाया था तब टीचर अजय प्रसाद ने इसका वीडियो बना लिया था। अजय प्रसाद के साथ मारपीट की घटना भी सामने आई थी। दरअसल जिले के कोंच प्रखंड के मध्य विद्यालय जमालपुर में प्रार्थना का वीडियो वायरल करने को लेकर एक शिक्षक के साथ कुछ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.