गुड़गांव, जनवरी 13 -- गुरुग्राम। सोहना रोड स्थित केआईआईटी वर्ल्ड स्कूल में मकर संक्रांति और लोहड़ी पर्व मनाया गया। इस मौके पर छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से पर्व की उमंग को जीवंत कर दिया। कार्यक्रम में छात्रों के लिए कई प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिनमें पारंपरिक नृत्य, गीत,और कला प्रतियोगिताएं प्रमुख रहीं। छात्राओं ने सोलो और ग्रुप डांस परफॉरमेंस पेश की। इसी के साथ कैंप फायर में मूंगफली ,रेवड़ी के साथ जमकर लुत्फ़ उठाया और पंजाबी गानो पर जमकर नृत्य किया। इन प्रतियोगिताओं ने न केवल छात्र-छात्राओं को मनोरंजन का मौका दिया, बल्कि उन्हें अपनी सांस्कृतिक धरोहर को और गहरे से समझने का अवसर भी प्रदान किया। इस अवसर पर केआईआईटी वर्ल्ड स्कूल की प्रिंसिपल नीलिमा कामराह ने लोहड़ी व मकर संक्रांति की बधाई देते हुए कहा कि लोहड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.