रिषिकेष, अप्रैल 18 -- डोईवाला के विभिन्न क्षेत्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बाल-विवाह रोकथाम को लेकर जागरूकता अभियान चलाया, जिनमें छात्र-छात्राओं को बाल विवाह के रोकथाम की शपथ दिलाई गई। शुक्रवार को बाल विकास परियोजना के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने लच्छीवाला केंद्र, नया गांव भटवाड़, मिस्सरवाला प्रथम, मिस्सरवाला द्वितीय, ज्ञान विहार, मिल परिषद, रविदास मंदिर और थाना क्षेत्र केंद्र आदि में गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें वक्ताओं ने बाल विवाह, लिंगानुपात, पॉक्सो आदि मुद्दों पर विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डोईवाला के छात्र-छात्राओं को बाल-विवाह रोकथाम की शपथ भी दिलवाई गई। सभी ने बाल-विवाह के खिलाफ एकजुट होकर समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गीता खत्री ने बताया बाल विवाह कानू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.