लोहरदगा, दिसम्बर 11 -- लोहरदगा, संवाददाता। उपायुक्त के निर्देश पर गुरुवार को लोहरदगा डीएवी पब्लिक स्कूल के समीप डीटीओ के नेतृत्व में वाहन जांच अभियान चलाया गया। मौके पर स्कूल बसों से लेकर छात्र-छात्राओं को लाने-ले जाने वाले ऑटो और बाइक से आने वाले छात्रों तक, सभी वाहनों की बारीकी से जांच की गई। स्कूली छात्रों को डीटीओ द्वारा ट्रैफिक नियमों का पाठ पढ़ाया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य स्कूल परिवहन व्यवस्था को सुरक्षित बनाना और बच्चों में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूक करना था। अभियान के दौरान जिला परिवहन अधिकारी जया सांखी मुर्मू, जिला सड़क सुरक्षा प्रबंध अमृतेश्वर गिरी, रोड इंजीनियर एनालिस्ट कृष्ण कुमार गुप्ता तथा ट्रैफिक इंचार्ज गैलन रजवार अपनी टीम के साथ मौजूद थे। सभी अधिकारियों ने स्कूल प्रबंधन और बस चालकों को स्पष्ट निर्देश दिया कि बच्चों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.