मधुबनी, जून 27 -- झिटकियाही गांव में स्कूल जाने के दौरान हुआ हादसा लदनियां, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के झिटकियाही गांव निवासी उमेश ठाकुर की पुत्री गायत्री कुमारी (10) की मौत बिजली तार की चपेट में आने से तत्काल हो गई। छात्रा गुरुवार सुबह नौ बजे तैयार होकर पढ़ने के लिए अपने स्कूल मध्यविद्यालय झिटकियाही गांव की सड़क से होकर जा रही थी। इसी बीच पोल पर टंगे व जर्जर हो चुके बिजली के तार बच्ची के ऊपर गिर गए। इससे उसे करंट लगने से मौत हो गई। जानकारी पर पहुंची थाना पुलिस ने घटना का जायजा लिया और बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में मधुबनी भेज दिया। गांव के लोग इस घटना के लिए बिजली विभाग को जिम्मेदार मानते हैं। लोगों ने कहा कि इस जर्जर तार को बदलने की मांग विभाग से लगातार ग्रामीण कर रहे थे। लेकिन विभाग ने लोगों की मांगें अनसुनी कर दी। इध...