अररिया, दिसम्बर 18 -- अररिया, निज संवाददाता अग्निशमन विभाग और एसडीआरएफ की टीम ने गुरुवार को शहर के प्लस टू गर्ल्स हाई स्कूल की छात्राओं को फायर सेफ्टी का गुर सिखाया। विभागीय अधिकारियों और कर्मियों ने स्कूल प्रांगण में मॉक ड्रिल कर छात्राओं को आग से बचाव का अभ्यास कराया। छात्राओं ने अग्निशमन कर्मियों से आग पर काबू पाने और आग लगने से बचाव के बारे में जानकारी ली।इस दौरान छात्राओं ने अग्निशामक यंत्रों के उपयोग के तरीके को प्रक्टिकल कर जाना और आग लगने पर सुरक्षा के लिए किये जाने वाले उपाय के बारे में सीखा।मॉक ड्रिल कार्यक्रम के तहत स्कूली बच्चियों को आग लगने के संभावित कारणों और इससे बचने के बारे में भी जानकारी दी।कार्यक्रम में जिला खनन पदाधिकारी अभिजीत कुमार भी मौजूद थे।अग्निशमन विभाग कर्मी व एसडीआरएफ के पदाधिकारी ने छात्राओं को आग लगने के का...