मुरादाबाद, अप्रैल 2 -- गलशहीद के मोहल्ला सीधी सराय निवासी मोहम्मद रिहान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार की रात वह अपने साले अफसर के साथ घर के बाहर खड़ी स्कूटी हटा रहा था। इसी बीच स्कूटी हटाने को लेकर उसकी मोहम्मद कैफ व उसके भाई हैदर से कहासुनी हो गई। विरोध पर अरोपी कैफ व हैदर ने दो अज्ञात साथियों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दी है। कैफ व हैदर अपने दो साथियों के साथ घर में घुस आए और आरोपियों ने मारपीट के साथ तोड़फोड़ भी की। गलशहीद एसओ सौरभ त्यागी ने बताया कि तहरीर के आधार पर दो नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएगा, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.