लखनऊ, जनवरी 20 -- इंदिरा नगर थानाक्षेत्र में स्कूटी हटाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि स्कूटी सवार ने अपने साथियों के साथ मिलकर कार सवार को लहूलुहान कर दिया। भीड़ को आता देखकर आरोप मौके से भाग निकले। मारपीट की सूचना पाकर इंदिरा नगर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को गंभीर हालत में डॉ.राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। फरीदी नगर निवासी कुलदीप मिश्रा ने बताया कि वह 17 जनवरी की रात करीब साढ़े दस बजे वह अपनी कार से सेंट्रल एकेडमी चौराहे से निकल रहे थे। सड़क पर एक स्कूटी खड़ी थी। उस पर एक युवक बैठा था। कुलदीप ने कार का हॉर्न दिया, लेकिन स्कूटी सवार ने अनदेखा कर दिया। कुलदीप ने दोबारा कार का हॉर्न दिया। इस बात से गुस्साएं स्कूटी सवार ने कुलदीप को ...