गढ़वा, अप्रैल 21 -- गढ़वा। जिलांतर्गत रमना गांव निवासी टूगुरु साव का पुत्र नथुनी साव स्कूटी के चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि नथुनी अपने घर से शौच जाने के लिए सड़क पार कर रहा था। उसी क्रम में एक स्कूटी सवार ने उसे धक्का मार दिया। उसके बाद स्कूटी सवार उसे घायल अवस्था में छोड़कर वहां से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे रमना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। उसके बाद परिजनों ने उसे 108 एंबुलेंस की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...