रामपुर, फरवरी 5 -- टांडा। मायके से ससुर के साथ स्कूटी से लौटी विवाहिता की गुरुवार को स्कूटी से गिरने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। उत्तराखंड प्रदेश के काशीपुर सुभाष नगर कालोनी निवासी रुचि कश्यप गुरुवार को मायके सराय गेट रामपुर से ससुर दिनेश चंद्र कश्यप के साथ स्कूटी से कुछ सामान देखकर अपने घर सुभाष नगर काशीपुर जा रही थी कि रामपुर से टांडा होते हुए जैसे ही वह दड़ियाल मार्ग पर गांव सिकमपुर चौराहे के पास पहुंची तो सामने से आ रही बाइक और ट्रैक्टर ट्राली से बचाने के लिए ससुर दिनेश चंद्र ने जैसे ही स्कूटी का ब्रेक लगाया तो बेलेंस बिगड़ने से स्कूटी के पीछे बैठी बेटा बहू रुचि कश्यप 35 वर्ष गिर कर गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने उसे एंबुलेंस के माध्यम से सीएचसी लाया गया तो यहां भी चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया...