मिर्जापुर, मार्च 27 -- मिर्जापुर, संवाददाता । स्कूटी से गांजा की तस्करी करने वाले दो अंतरराज्यीय तस्करों को लालगंज पुलिस ने बस्तरा पांडेय गांव के पास से धर दबोचा। अभियुक्तों के पास आठ लाख का गांजा बरामद हुआ। उड़ीसा से स्कूटी से गांजा लेकर प्रयागराज के मेजा जा रहे थे। गांजा तस्करी के लिए नई स्कूटी खरीदे थे। बुधवार को एएसपी आपरेशन ओपी सिंह ने पुलिस लाइन मनोरंजन कक्ष में प्रेसवार्ता कर मामले का खुलासा किया है। एएसपी आपरेशन ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरूद्ध लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। मंगलवार की रात लालगंज पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति स्कूटी से गांजा लेकर जा रहे हैं। सूचना पर लालगंज थानाध्यक्ष संजय सिंह मय हमराही संग लालगंज के बस्तरा पांडेय गांव के पास पहुंचे और वाहनों की चेकिंग करने लगे। त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.