गया, दिसम्बर 10 -- गया-रजौली एसएच-70 मुख्य सड़क के द्वारिका मोड़ के पास बुधवार की दोपहर हुए सड़क हादसे में स्कूटी सवार शिक्षक राजेंद्र यादव घायल हो गए। वह खरौना गांव के निवासी और बेलदारबिगहा मध्य विद्यालय में शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं। ग्रामीणों के अनुसार, अपने विद्यालय से लौटते समय सामने से आ रही एक कार को देखकर शिक्षक का वाहन से नियंत्रण छूट गया और वे सड़क पर गिर पड़े। शिक्षक को बचाने के प्रयास में कार चालक ने भी वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिससे कार सड़क किनारे बिजली पोल तोड़ते हुए गड्ढे में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। उन्होंने घायल शिक्षक राजेंद्र यादव को गया के निजी अस्पताल भेजा, जबकि कार चालक को भी सहायता कर वाहन सहित सुरक्षित स्थान पहुंचाया। क्षेत्र में चर्चा है कि कार चालक की सूझबूझ से शिक्षक की जान बच...