बहराइच, जनवरी 3 -- बहराइच। नगर कोतवाली के मीराखेलपुरा में बुधवार रात कार से सख्खैयापुरा निवासी राजन सिंह पुत्र मुन्नु सिंह , छोटी बाजार निवासी संजय सिंह पुत्र राधेश्याम मीराखेलपुरा निवासी रजत को घर पर छोड़ने आए थे। इसी दौरान स्कूटी सवार अंकुर यादव सहित तीन युवक वहां आए और सड़क पर कार खड़ी करने को लेकर गाली गलौज की। विरोध पर अंकुर व उसके साथियों ने मारपीट की। जिसके चलते राजन घायल होकर बेहोश हो गए। घायलों को कोतवाली लाए जाने पर पुलिस ने मेडिकल को भेजा। अंकुर सहित तीन को नामजद कर केस दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...