गिरडीह, जनवरी 28 -- गावां, प्रतिनिधि। गावां पटना पुल पर मंगलवार की रात्रि एक युवक स्कूटी से दुर्घटनाग्रस्त हो गया, इस घटना में युवक के माथे पर गंभीर चोट लगी है। आनन फानन में उसे गावां अस्पताल लाया गया जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए गिरिडीह रेफर कर दिया गया है। युवक की पहचान पटना निवासी मो. नसरुद्दीन के 18 वर्षीय पुत्र मो. नजरुल के रूप में हुई है। चिकित्सकों ने बताया कि युवक की हालत गंभीर बनी हुई है उसके नाक से लगातार ब्लड निकल रहा था। जिसका प्राथमिक उपचार कर उसे बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह भेज दिया गया है। घटना की सूचना पर गावां थाना के एसआई सतीश सिंह दल बल के साथ अस्पताल पहुंचे व बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह भेजवाया। बता दें कि युवक रोल चौमिन का दुकान चलाता था व अपना दुकान बन्द कर घर लौट रहा था इसी दौरान गावां-पटना पूल पर अनियंत्रित होकर ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.