लखीमपुरखीरी, जनवरी 5 -- शहर में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब कोतवाली के पास में भी गोलियां चलाने से नहीं हिचकिचा रहे हैं। ताजा मामला रविवार रात का है। कोतवाली से चंद कदम की दूरी पर बेखौफ दबंगों ने स्कूटी सवार युवक पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। गोली स्कूटी में जा लगी और युवक बाल-बाल बच गया, लेकिन इसके बाद हमलावरों ने उसे डंडों से बेरहमी से पीटा और मौके से फरार हो गए। घटना ने पुलिस गश्त और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मोहल्ला राघव कुंज कॉलोनी निवासी यशवर्धन सिंह पुत्र गौरव प्रताप सिंह ने बताया कि रविवार रात करीब नौ बजे वह अलीगंज रोड स्थित फैंसी इम्पोरियम के बाहर स्कूटी पर बैठा था। तभी सब्जी मंडी रोड, वाल्मीकि मंदिर के पास रहने वाला युवक अपने एक साथी के साथ बाइक से वहां पहुंचा और उस पर फायर झोंक दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.