नई दिल्ली, फरवरी 5 -- नई दिल्ली, व. सं.। कापसहेड़ा इलाके में रोडरेज की वारदात में स्कूटी सवार युवकों ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर दिल्ली परिवहन निगम के बस चालक की पिटाई की है। आरोपियों ने स्कूटी से बस छूने का आरोप लगाकर बस रुकवाई थी। पीड़ित के अस्पताल से लौटने के बाद एक जनवरी को पुलिस ने बयान दर्ज कर मामले में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 35 वर्षीय अनिल कुमार झज्जर, हरियाणा में रहते हैं। पुलिस को दिए बयान में अनिल ने बताया कि वह पिछले एक साल से दिल्ली परिवहन निगम के मुंढेला बस डिपो पर अस्थाई तौर पर बस चालक की नौकरी कर रहा है। उसकी 28 जनवरी की रात बस सफदरजंग अस्पताल से चलाकर ढिचाऊं डिपो जा रहा था। इसी दौरान बामनोली बस स्टॉप के पास एक स्कूटी पर दो लोग आए और गाली-गलौच करने लगे। आरोपियों ने बस रुकवाई और अंदर आकर झगड़ा करने लगे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.