सीतामढ़ी, जून 25 -- पुपरी। पुपरी सैदपुर स्टेट हाइवे पर बहेरा सरेह पुलिया के पास स्कूटी सवार महिला का सोने का चेन झपट्टामार गिरोह ने छीनकर फरार हो गए। चेन छीनने के क्रम में स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया। इस वजह से सवार महिला गिरकर जख्मी हो गयी। यह घटना मंगलवार के शाम की है। नानपुर पुलिस को साढ़े पांच बजे घटना की सूचना मिली। इसके बाद नानपुर थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने जख्मी स्कूटी सवार महिला को इलाज के लिए एसडीएच, पीएचसी पुपरी में भर्ती कराया है। स्कूटी सवार महिला नानपुर के बठौर महिसाथा निवासी ब्रजेश कुमार की पत्नी मनीषा के साथ पुपरी से कपड़ा खरीदकर घर लौट रही थी। बहेरा पुलिया के झपट्टामार गिरोह ने महिला का चेन छीनकर फरार हो गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.