बागपत, नवम्बर 14 -- बड़ौत-छपरौली मार्ग पर शुक्रवार को आदर्श नंगला गांव के पास एक ईको कार ने स्कूटी में सीधी टक्कर मार दी,जिससे स्कूटी सवार भाई की मौत हो गई,जबकि उसकी बड़ी बहन गंभीर रूप से घायल हुई। पुलिस ने ईको कार को कब्जे में लिया। मृतक के भाई ने रिपोर्ट दर्ज कराई। आकाश तोमर पुत्र अमरपाल निवासी शिकोहपुर हाल निवासी बड़ौत अपनी बड़ी बहन शालू के साथ बैटरी की स्कूटी पर सवार होकर शुक्रवार की दोपहर छपरौली क्षेत्र के कुरड़ी गांव जा रहे थे। बड़ौत-छपरौली मार्ग पर आदर्श नंगला गांव के पास सामने से आ रही तेज गति ईको कार ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी,जिससे दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नगर के निजी अस्पताल मे भर्ती कराया,जहां से आकाश को मेरठ के लिए रेफर कर दिया। बताया कि आकाश ने मेरठ में दम तोड़ दिया। युवक की मौत से परिवा...