गाज़ियाबाद, नवम्बर 14 -- गाजियाबाद। राकेश मार्ग पर जा रहे स्कूटी सवार दो भाइयों के कार की टक्कर लग गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। एक के पैर में रॉड डली है और कंधे में गंभीर चोट आई है। इस मामले में पीड़ित ने सिहानी गेट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। कैलाभट्टा के रहने वाले आकिल ने शिकायत देकर बताया है कि आठ नवंबर को वह अपने भाई आरिफ के साथ जा रहे थे। इसी दौरान कार ने पीछे से उनके टक्कर मार दी। भाई आरिफ के पैर में उपचार के दौरान रॉड डली है और कंधे में गंभीर चोट आई है। एसीपी नंदग्राम का कहना है कि मामले में जांच कर कार्रवाई की जा रही है। वहीं, मधुबन बापूधाम क्षेत्र में सिटी पार्क के पास पैदल जा रहे एनडीआरएफ जवान सुशील कुमार शर्मा के बाइक की टक्कर लग गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उस दौरान वह घर लौट रहे थे। हादसा तीन न...