प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 5 -- रानीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। स्कूटी से जिला मुख्यालय जा रहीं आशा बहू पर पीछे से आए दो बाइक सवार युवकों ने झपट्टा मार दिया। युवक एक आशाबहू की चेन और दूसरी का लॉकेट खींचकर भाग निकले। इस दौरान दोनों स्कूटी से गिरकर घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को रानीगंज ट्रामा सेंटर ले गई। रानीगंज और देहात कोतवाली एसओ ने ट्रामा सेंटर पहुंचकर घायल महिलाओं से घटना की जानकारी ली। फतनपुर के बसहा बीरापुर निवासी कमलेश कुमार सिंह की 38 वर्षीय पत्नी आरती और करीब के ही जगदीशपुर निवासी महेंद्र पाल की 38 वर्षीय पत्नी मजूं आशा बहू हैं। दोनों मंगलवार दोपहर रानीगंज में आशा बहू की बैठक में आई थीं। बैठक के बाद आरती अपनी स्कूटी पर मंजू के साथ जिला मुख्यालय जा रही थीं। करीब दो बजे छैवापुल के पास पीछे से आए दो बाइक सवार चलती स्कूटी पर आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.