बागेश्वर, फरवरी 22 -- टीट बाजार से एक चौंकाने वाला सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है, जिसमें पांच युवक एक स्कूटी सवार व्यक्ति को रोककर बेरहमी से पीटते नजर आ रहे हैं। इस दौरान, एक टैक्सी चालक ने हिम्मत दिखाते हुए बीच-बचाव किया और पीड़ित व्यक्ति को हमलावरों से छुड़ाया। इस मामले की पुलिस को यह फुटेज दे दी है। वीडियो के अनुसार घटना शुक्रवार की रात साढ़े नौ बजे की है। टीट बाजार में अचानक कुछ युवकों ने एक स्कूटी सवार को घेर लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक पीड़ित को बुरी तरह पीट रहे थे। इसी बीच, वहां से गुजर रहे एक टैक्सी चालक ने मानवता दिखाते हुए पीड़ित को बचाने की कोशिश की और बड़ी मुश्किल से हमलावरों को पीछे हटाया। स्थानीय लोगों का कहना है कि टीट बाजार में इस तरह की घटनाएं अब आम हो चुकी हैं। पुलिस प्रशासन की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.