काशीपुर, फरवरी 22 -- काशीपुर। सड़क हादसे में स्कूटी सवार की मौत के मामले में पुलिस ने मां की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। मोहल्ला किला, शिव मंदिर के पास निवासी शंकुतला देवी पत्नी राकेश ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसका पुत्र विशाल, अपने बड़े भाई विक्रम व अपने चचेरे भाई किशन के साथ स्टेडियम रोड पर सड़क किनारे खड़े कुछ लोगों से बातचीत कर रहे थे। इसी बीच गुरुद्वारे की ओर से आ रहे ट्रक ने गलत साइड में लाकर तीनों को टक्कर मार दी। हादसे में विशाल की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गयी जबकि दोनों घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.