कानपुर, फरवरी 9 -- चकेरी। रामादेवी में स्कूटी सवार तीन युवकों ने स्कूटी से जा रहे वृद्ध को टक्कर मारकर सड़क पर गिरा दिया। इसके बाद आरोपितों ने पीड़ित को मारा पीटा और धमकाते हुए भाग गए। पीड़ित ने चकेरी थाने में मामला दर्ज कराया है। चकेरी के पटेल नगर निवासी 58 वर्षीय शिशुपाल सिंह के अनुसार बीती सात फरवरी को वह स्कूटी से रामादेवी सब्जी मंडी गए थे। वहां से घर लौटने के दौरान रास्ते में स्कूटी सवार तीन युवक आये और उनकी स्कूटी में पीछे से टक्कर मारकर सड़क पर गिरा दिया। इसके बाद आरोपितों ने गलती मानने के बजाय उल्टा पीट दिया और स्कूटी की चाबी लेकर भाग गए। घटना के बाद राहगीरों ने उन्हें पास के निजी अस्पताल में उपचार के लिए भेजा। जिसके बाद उन्होंने चकेरी थाने में शिकायत की। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपितों की तलाश की जा र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.